गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर की पांच छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने कृषि अपशिष्ट से बायो ब्रिकेट बनाने वाली मशीन का मॉडल प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को लखनऊ में आविष्कार फाउंडेशन की ओर से 'संकल्प भारत' के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 150 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें खुशी कनौजिया, नीति सिंह, दीया विश्वकर्मा, अंजली कुमारी और छाया प्रजापति के मॉडल को प्रथम स्थान मिला। फाउंडेशन के सीईओ विनीत राय ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डॉ. उमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि ...