गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: गहमर। पवित्र सावन माह में बाबा वैद्यनाथ धाम की यात्रा को लेकर बुधवार की रात को गहमर रेलवे स्टेशन पर शिवभक्तों का खासा उत्साह देखने को मिला। कांवरियों का जत्था फरक्का एक्सप्रेस से बिहार के सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। सबसे पहले श्रद्धालु गाजे बजे के साथ गांव का भ्रमण किये। तत्पश्चात कुलदेवी मां कामाख्या का दर्शन करने के बाद 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' का जयघोष करते गांव के रेलवे स्टेशन पहुंचे। पूरा स्टेशन परिसर शिव भक्तों की भीड़ से भर गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वो फरक्का एक्सप्रेस से बिहार के सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरने के बाद करीब 105 किलोमीटर नंगे पांव पैदल कांवर यात्रा कर झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से पूजन कर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। यह भी प...