Ghazipur News: बाढ़ प्रभावित खरौना में स्वास्थ्य टीम ने निरीक्षण
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित खरौना गांव में सैदपुर सीएचसी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। टीम ने बाढ़ के दौरान होने वाली जलजनित और संक्रमण संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से दूषित पानी का सेवन न करने, स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई। टीम ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराईं। यह भी पढ़ें- जलस्तर में कमी से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुधरने लगी स्थिति ग्रामीणों ने बाढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.