गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जनपद में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। लखनचंदपुर कला, गद्दोगाड़ा, सोल्हनपुर और तुलसीपुर के प्रभावित परिवारों को राहत किट दी गई। जमानियां ब्लॉक के ग्राम पंचायत गायघाट में प्रशासन की ओर से ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव कराया गया। गायघाट और हसनपुर नसीरपुर में भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व वेद सिंह चौहान ने मोहम्मदाबाद तहसील के गौसपुर घाट का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लिया। वहीं एसडीएम जमानियां ने कल्याणचक और लखीमपुर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- दो माह में 69 हजार 808 परिवार के सिर पर होगा छत सैदपुर में राहत सामग्री वितरित की गई, जबकि...