Ghazipur News: बाढ़ के पानी में मिला युवक का शव
गाजीपुर, सितम्बर 5 -- Ghazipur News: गाजीपुर (रेवतीपुर)। थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव के सिवान में शनिवार को बाढ़ के पानी में करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों के अनुसार, सिवान में फैले बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। मृतक जींस पैंट और टी-शर्ट पहना है। शव काफी देर से पानी में पड़े होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रेवतीपुर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि सिवान में बाढ़ का पानी अधिक होने के कारण पुलिसकर्मियों को शव तक पहुंचने और उसे बाहर निकालने में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.