Ghazipur News: बाजारों में पुलिस की ने की पैदल गश्त
गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत बुधवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की अपील की।इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर नजर रखते हुए आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.