गाजीपुर, जुलाई 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर। दिलदारनगर-जमानिया मुख्य मार्ग पर कंचनपुर गांव के समीप बाइक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन दिलदारनगर से फुली की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार फुली की तरफ से दिलदारनगर आ रहे थे। कंचनपुर गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घायल दोनों युवक बिंदपुरवा बस्ती के निवासी हैं, जबकि...