Ghazipur News: बाइक और पिकअप की टक्कर में घायल बच्ची का इलाज के दौरान मौत
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल 12 वर्षीय बच्ची की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दंपती और छह वर्षीय बच्ची का मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हर कोई परिवार को ढाढंस बंधा रहा है। जानकारी के अनुसार, दुल्लहपुर निवासी 45 वर्षीय संजय पत्नी 35 वर्षीय सीमा और दो बेटियों 12 वर्षीय रिशा तथा छह वर्षीय प्रिशा के साथ बाइक से गाजीपुर से नौली जा रहे थे। इसी दौरान सुहवल थाना क्षेत्र में रेवतीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.