गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: गहमर। कामाख्या चौकी पुलिस ने शुक्रवार को करहियां मोड़ के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार भारती (22) ग्राम बसुका, थाना गहमर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से नीले रंग की बजाज कावासाकी मोटरसाइकिल और काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बरामद हुई। इसके अलावा तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। बरामदगी के आधार पर गहमर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर खुखरी के साथ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...