Ghazipur News: बाइक अनियंत्रित होने से तीन पुलिसकर्मी घायल
गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: जखनियां। उत्तरी रेलवे क्रॉसिंग रोड पर गुरुवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो महिला और एक पुरुष कांस्टेबल घायल हो गए। घायलों में महिला कांस्टेबल कोमल देवी, आकांक्षा पटेल और कांस्टेबल प्रियन पटेल शामिल हैं। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों पुलिसकर्मी अपाची बाइक से थाने की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में एक दोपहिया वाहन निकला। अचानक सामने आए वाहन को देखकर बाइक चालक ने आगे का ब्रेक दबा दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद कस्बे में यातायात नियमों और हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.