गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद।बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में शनिवार भोर करीब 3 बजे बारिश के कारण नारायण राम का कच्चा रिहायशी मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में सो रहे उनके पुत्र अंगद (29) और पत्नी उमा देवी दब गए। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। अंगद के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया, जबकि उमा देवी को मामूली चोटें आईं। परिजन घायल को परमानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा है।बताया गया कि रोज की तरह खाना खाकर अंगद अपनी मां के साथ कच्चे छप्पर वाले घर में सोया था। थानाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद ने बताया कि हल्का लेखपाल को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...