Ghazipur News: बस की टक्कर से सुर्ती विक्रेता की मौत
गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: मरदह। मरदह थाना क्षेत्र के मरदह-जालालाबाद मार्ग पर कबीरपुर गांव के पास बुधवार की देर रात बस की टक्कर से साइकिल सवार सुर्ती विक्रेता हरेन्द्र प्रजापति उर्फ सिपाही (निवासी बगही भोजापुर) की मौत हो गई। वह मरदह स्थित अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हरेन्द्र को मऊ स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हरेन्द्र लंबे समय से सुर्ती बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक पुत्री और दो पुत्र हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों पुत्र नौकरी करते हैं। घटना के बाद पत्नी लालमुनी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.