गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: जंगीपुर। बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जंगीपुर सीट से बिरनो ब्लाक के पूर्व प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे बसपा के पूर्व एमएलसी एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद्र ने उनके नाम की घोषणा की। प्रत्याशी घोषित होने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से दलित, गरीब और वंचित लोगों की आवाज उठाते हुए जनता के बीच सक्रिय रहे हैं। कार्यक्रम में रामचंद्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती, जय मूरत विश्वकर्मा, उदय नारायण पांडे, कमल यादव, रामप्रसाद गुप्ता, मनीष गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने की, जबकि संचालन आदित्य नारायण कुशवाहा ने किया।...