Ghazipur News: बसनिया में बैरियर हटाने की मुख्यमंत्री से गुहार
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: भांवरकोल। लट्ठूडीह-कोटवां मार्ग पर कार्यदायी संस्था द्वारा बसनिया में कथित रूप से अवैध बैरियर लगाए जाने से नाराज बस संचालकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। बस संचालक शंभू राय ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि भरौली-मऊ मार्ग पर नियमित निजी बसों का संचालन होता है। इससे करईल क्षेत्र के सैकड़ों यात्री प्रतिदिन भरौली और मऊ तक आवागमन करते हैं। आरोप है कि बैरियर लगाए जाने से बसों के संचालन में परेशानी हो रही है। जबकि परिवहन विभाग ने इस मार्ग पर निजी बसों के संचालन के लिए परमिट जारी किया है। संचालकों ने प्रकरण की जांच कर बैरियर हटाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हर समस्या का समाधान रोड जाम नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.