Ghazipur News: बल्ब लगाने के दौरान करंट लगने से युवक ने तोड़ा दम
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चकमकपुर राजभर बस्ती में बुधवार की देर शाम घर में बल्ब लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मामले में परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अनीश राजभर बुधवार की शाम को घर में खराब बल्ब को बदल रहा था। इसी दौरान कटे तार के छू जाने से करंट की जद में आ गया। अनीस की तेज आवाज सुनकर बगल के घर से युवक दौड़ा और प्लग निकाल कर अलग कर दिया। अचेत हालत में लोग अनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले गए। जहां से उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मां मंजू देवी और पिता राजेश राजभर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अनीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और पुणे में रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.