गाजीपुर, सितम्बर 26 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। चुरामनपुर झोरिया गांव के पास शनिवार सुबह तेज बारिश और हवा के बीच पुराना बरगद का पेड़ गाजीपुर-आजमगढ़ हाईवे पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से लल्लन चौहान का पुराना मकान क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली के तीन पोल भी उखड़ गए। हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। मकान में रखा खाद्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ। पीड़ित मंशा चौहान ने करीब 20 से 25 हजार रुपये के नुकसान की बात कही। पेड़ गिरने से हाईवे पर दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ व मलबा हटवाया। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: आंधी-पानी में सड़कों पर गिरे पेड़, घंटों प्रभावित रहा यातायात वहीं, मटुकपुर में पेड़ गिरने से उसके नीचे बंधी गाय की दबकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: तूफानी ...