Ghazipur News: बदहाल सड़क पर आवागमन करने में परेशानी
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की अब तक मरम्मत न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढों और जलभराव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। मोहल्लेवासियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु करने की मांग की है। वहीं, पालिका के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.