Ghazipur News: बच्चों से संवाद कर परखी शैक्षिक स्थिति
गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय सिधौना का सोमवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ ही मूलभूत सुविधाओं और मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका कृष्णा यादव सहित शिक्षकों से विद्यालय संचालन और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। एसडीएम ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उनकी शैक्षिक स्थिति परखी। उन्होंने बच्चों से गिनती सुनी तथा पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे। बच्चों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और रसोईघर का निरीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था के संबंध में रसोइयों से जानकारी लेते हुए भोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.