गाजीपुर, अक्टूबर 31 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के बक्सर स्टेशन पर शनिवार की शाम करीब 4:25 बजे डाउन 13252 आनंद विहार-पटना एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से डाउन रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। इसके चलते दिलदारनगर, जमानियां, गहमर और भदौरा सहित कई स्टेशनों पर ट्रेनों को रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार जमानियां स्टेशन पर कोटा-पटना एक्सप्रेस, दिलदारनगर स्टेशन पर 04076 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस और आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस खड़ी रही। वहीं गहमर स्टेशन की मेन लाइन पर आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस तथा लूप लाइन पर डीडीयू-पटना पैसेंजर को रोका गया। इसके अलावा कुंभ एक्सप्रेस भदौरा स्टेशन पर खड़ी रही। डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित ह...