गाजीपुर, नवम्बर 29 -- तेंदुए की तलाश में लगाया गया पिंजरा Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में तेंदुआ दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार कॉम्बिंग और निगरानी कर रही है। इसी बीच रविवार की भोर में विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुए की जगह एक कुत्ता फंस गया। यह देखकर मौके पर मौजूद वनकर्मी भी हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा और ट्रैप कैमरा लगाया था। तेंदुए को आकर्षित करने के लिए पिंजरे के अंदर एक बकरी बांधी गई थी। सैदपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) रमेश मौर्या ने बताया कि रविवार की भोर में एक कुत्ता बकरी के लालच में पिंजरे के अंदर घुस गया। इसी दौरान पिंजर...