गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर कस्बा बाजार समेत सभी वार्डों में बंदरों के बढ़ते आतंक और मानव-बंदर संघर्ष को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद ने विशेष धर-पकड़ अभियान शुरू किया है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर हरपुर, रेलवे स्टेशन बाजार, तहसील मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षित 'मंकी कैचर' विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है, जो पिंजड़ों की मदद से बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ रही है। पकड़े गए बंदरों को आबादी से दूर सुरक्षित जंगलों अथवा निर्धारित प्राकृतिक वास स्थलों में छोड़ा जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को बंदरों के आतंक से राहत दिलाने के साथ मानव-बंदर संघर्ष को रोकना है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी के पॉश इलाकों में बंदर...