Ghazipur News: बंदरों के आतंक से व्यापारी परेशान
गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: खानपुर। क्षेत्र के अनौनी, मौधा, खानपुर, उचौरी, सिधौना और औड़िहार बाजारों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को अनौनी बाजार में घर के दरवाजे पर काम कर रही 70 वर्षीय श्यामदेई पत्नी स्व. श्रीकांत को बंदर ने काटकर घायल कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि बंदर दुकानों से फल, सब्जी, बिस्कुट व अन्य सामान उठा ले जाते हैं और ग्राहकों पर भी झपट्टा मारते हैं। छतों पर उत्पात मचाने के साथ बंदर टाइल्स व पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों और बागानों में फसलों को भी क्षति हो रही है। व्यापारियों ने जल्द बंदरों को पकड़ने की मांग करते हुए कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी है। बीडीओ प्रभारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि संबंधित ग्राम प्रधानों को सूचना दी गई है। जल्द बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.