गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम बंगाल की हावड़ा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय कार्य विभाग तथा नगर विकास राज्यमंत्री बने पलिया बुजुर्ग निवासी उमेश कुमार राय गुरुवार को गृह जनपद पहुंचे। इस दौरान सलारपुर मेन रोड से लेकर पलिया बुजुर्ग गांव तक ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा तथा जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। गांव पहुंचने पर आयोजित सम्मान समारोह में उमेश कुमार राय को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। भोजपुरी अभिनेता एवं लोकगायक गोपाल राय ने अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनके लोकगीतों पर उपस्थित लोग देर तक झूमते रहे। वक्ताओं ने कहा कि एक साधारण ग्रामीण परिवार से निकलकर राज्यमंत्री बनने वाले उमेश कुम...