गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर स्थित प्रसिद्ध बंगला बाबा मंदिर के गेट पर लगा करीब 50 किलोग्राम वजन का घंटा शनिवार रात चोर काटकर ले गए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि मंदिर में रोज की तरह शाम को पूजा-अर्चना के बाद दरवाजा बंद कर दिया गया था। देर रात चोर मंदिर के गेट पर लगा घंटा काटकर फरार हो गए। सुबह मंदिर खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों में नाराजगी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...