गाजीपुर, अगस्त 7 -- Ghazipur News: जखनिया। स्थानीय बाजार में भुड़कुड़ा जाने वाली सड़क बनने के बाद दो पहिया व चार पहिया वाहनों की रफ्तार बढ़ी है। बाजार आने वाले लोगों व दुकानदारों को सड़क पार करते समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में वाहनों की तेज गति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोक निर्माण विभाग को मानक के अनुरूप रोड ब्रेकर व चेतावनी संकेतक लगाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...