Ghazipur News: फोरलेन पर ट्रेलर कार की टक्कर , दो घायल
गाजीपुर, नवम्बर 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर (मरदह)। वाराणसी - गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बिरनो थाना के कट के पास सुबह कार एवं ट्रेलर की आमने -सामने टक्कर हो गयी । अनियंत्रित ट्रेलर मध्य के डिवाडर पर चढ़ गयी । बता दें कि नेपाल निवासी सात यात्री कार से वाराणसी दर्शन पूजन के लिए गोरखपुर की तरफ आ रहे थे। बिरनो के पास एक लेन पर निर्माण कार्य होने के कारण एक लेन पर आवागमन बन्द है। जिससे एक ही लेन से गाड़िया जा रही है। फोरलेन के कट के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से कार की टक्कर हो गयी। हादसे के दौरान अनियंत्रित ट्रेलर मध्य के डिवाडर पर चढ़ गया। नेपाल निवासी दो कार सवार यात्री घायल हो गए । हादसे में घायल यात्री 33 वर्षीय सेलिना सृष्टि और नौ वर्षीय सभ्या कशोधन निवासी काठमांडू नेपाल का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया। हादसे में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.