गाजीपुर, अगस्त 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को वीरांगना फूलन देवी की जयंती धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत ग्राम सभा सुवापुर के एक मैरेज हाल में अन्याय व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा पूर्व सांसद स्व: फुलन देवी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा वह बहुत ही बहादुर, साहसी होने के साथ साथ संघर्ष की पर्याय थी। लाख जुल्मों सितम सहने के बावजूद वह संघर्ष करते हुए सड़क से उठकर संसद तक का सफर तय किया। वह अपने आप में एक ऐतिहासिक मिसाल है। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ लड़ने की जरुरत है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधायक जै किशन साहू ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ...