गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- गाजीपुर में फुटबॉल चयन और बास्केटबॉल ट्रायल Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार में गुरुवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 30 अक्टूबर तक वाराणसी में आयोजित होनी है। चयनित खिलाड़ी 18 अक्टूबर को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल के दौरान फुटबॉल कोच संगीता यादव, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद मोईन, इंतजार शेख, राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद अजीम और क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन मे...