Ghazipur News: फीकी पड़ रही चीनी के बताशे और खिलौने की मिठास
गाजीपुर, नवम्बर 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। कभी त्योहारों की रौनक और बच्चों की खुशियों का हिस्सा रहे चीनी के बताशे और खिलौनों का कारोबार अब सिमटता जा रहा है। हाथी, घोड़े, चिड़िया, राजा-रानी और मंदिर की आकृति वाले खिलौने बाजारों से गायब होते जा रहे हैं। बदलते खानपान, मिठाइयों के बढ़ते चलन और महंगाई ने इस पुश्तैनी कारोबार की मिठास फीकी कर दी है। अब इनकी मांग मुख्य रूप से पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों तक सीमित रह गई है। एक दशक पहले धनतेरस, दीपावली और ढेढ़िया जैसे त्योहारों पर बताशों और शक्कर के खिलौनों की खूब बिक्री होती थी। मेहमानों के स्वागत में भी बताशे देने की परंपरा थी। यह भी पढ़ें- Balia News: बदलते दौर में कम हुई चीनी के खिलौनों की मिठास कारोबारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि नगर में पहले 10 से 15 दुकानें और कारखाने थे लेकिन अब इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.