गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। बहादुरगंज बस स्टैंड पर मंगलवार की रात दहशत फैलाने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में कासिमाबाद पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी बहादुरगंज उप निरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी 23 वर्षीय मु. हसनैन पुत्र अरमान अहमद, निवासी वार्ड नंबर दो, कस्बा बहादुरगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार गिरफ्तारी के...