Ghazipur News: फायरिंग करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने बीते दिनों हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। सैदपुर थाना क्षेत्र के हीराधरपुर गांव में बीते शुक्रवार रात को एक युवक ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की थी, जिससे गांव में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि फायरिंग करने वाला गांव का ही निवासी रोशन सिंह है। इसके बाद से पुलिस रोशन की तलाश में थी। रविवार रात उप निरीक्षक रविंद्र कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि हीराधरपुर में फायरिंग करने वाला अपराधी खजुरहट गांव की ओर से भीमापार बाजार आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जगदीशपुर गांव के मोड़ से रोशन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर रोशन के बाएं जेब से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.