गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के पाण्डेय मोड के पास सड़क के किनारे शनिवार की भोर में एक फल की अस्थाई दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय दुकानदार मौके पर मौजूद नहीं था, लेकिन स्थानीय लोगों से फोन पर सूचना मिलते ही वह तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचा। दुकानदार इमरान राईनी उर्फ सोनू निवासी कानूनगो मोहल्ला के पहुंचने तक दुकान में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। दुकानदार के अनुसार आग से काफी नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...