गाजीपुर, सितम्बर 21 -- Ghazipur News: खानपुर। फरीदहा हाल्ट के पास खानपुर-टड़वा मार्ग पर गड्ढों से बदहाल सड़क की खबर का असर हुआ। 'खानपुर में गड्ढों में तब्दील रोड से हादसों की आशंका' शीर्षक से 17 सितंबर को हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों को पाटने का काम शुरू करा दिया।करीब 150 मीटर सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा और बढ़ गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तत्काल ईंट के टुकड़े डालकर गड्ढों को बंद कराया।जेई मनीष शुक्ला ने बताया कि करीब 150 मीटर सड़क के सीसी निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। स्थायी निर्माण होने तक गड्ढों की मरम्मत कर आवागमन सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...