Ghazipur News: प्रो. अरुण कुमार पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा संचालन समिति में नामित
गाजीपुर, अक्टूबर 28 -- Ghazipur News: जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की परीक्षा संचालन समिति का सदस्य नामित किया गया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रो. अरुण कुमार के नामांकन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रो. अरुण कुमार अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. संजय कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने प्रो. अरुण कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। यह भी पढ़ें- A...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.