Ghazipur News: प्रादेशिक एथलेटिक्स में शुभम ने जीता गोल्ड
गाजीपुर, अक्टूबर 31 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर से आयोजित 70वीं पांच दिवसीय प्रादेशिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुभम यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहरियाबाद के शुभम यादव ने अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं बापू इंटर कॉलेज सादात के आदित्य यादव ने 3000 मीटर दौड़ में रजत और डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के कृष्णा प्रजापति ने हाई जंप में कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले रेवतीपुर की आरती यादव ने अंडर-17 बालिका वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.