Ghazipur News: प्रसूता की मौत मामले में डॉक्टर और प्रबंधक पर केस
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ाडीह स्थित बिना पंजीकरण संचालित सिद्धार्थ नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रुद्राकांत सिंह की तहरीर पर नर्सिंग होम की कथित डॉक्टर आशा बिंद, संचालक/प्रबंधक और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला सबलपुर कलां निवासी वंदना का है, जिन्हें प्रसव पीड़ा होने पर उनके पति अनिल कुमार ने 11 जुलाई को बूढ़ाडीह स्थित उक्त अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम लगभग सात बजे ऑपरेशन के जरिए जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ, लेकिन रात करीब 9 बजे प्रसूता को अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। परिजनों को बिना स्पष्ट जानकारी दिए नर्सिंग होम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.