Ghazipur News: प्रशासन की पहल पर सुलझा रास्ते का विवाद, खड़ंजा निर्माण से मिली राहत
गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के टड़वा टप्पा गांव में आबादी के आम रास्ते को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में शिकायत पहुंचने के बाद राजस्व विभाग ने मौके पर पैमाइश कराकर रास्ते का सीमांकन कराया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने रास्ते पर खड़ंजा निर्माण करा दिया, जिससे सेना से सेवानिवृत्त दिव्यांग जगदीश विश्वकर्मा और उनके परिवार को आवागमन में राहत मिली। राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, गांव निवासी जगदीश विश्वकर्मा और भग्गन चौहान के बीच आम रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। जगदीश ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मामले की जांच की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक को सौंपी। इसके बाद ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.