गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर के सोनार टोली निवासी सर्राफा व्यवसायी ओमप्रकाश वर्मा के पोते प्रमन वर्मा और पोती तनिशा वर्मा ने एक साथ नीट-यूजी में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रमन वर्मा ने फरीदाबाद में रहकर 99.90 पर्सेंटाइल और तनिशा वर्मा ने भिलाई में तैयारी कर 96.11 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित मेहनत को दिया। सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पालिका सदस्य सचिन कुमार वर्मा ने कहा कि निष्ठा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से ही बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: शिखर सचान ने नीट परीक्षा में पाए 610 अंक यह भी ...