Ghazipur News: प्रधानाध्यापिका डेजी शर्मा को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के रमवल निवासी और सोनवल प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डेजी शर्मा को लखनऊ में आयोजित 'टाइम्स टीचर्स डे सेलिब्रेशन' समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। शनिवार शाम ताज महल होटल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डेजी शर्मा को यह प्रतिष्ठित सम्मान दीक्षा और निपुण टीचर ऐप के माध्यम से स्वयं सीखने में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा विद्यार्थियों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्य हासिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मिला। प्राथमिक विद्यालय सोनवल में कक्षा एक और बाल वाटिका के बच्चों को पढ़ाने वाली डेजी शर्मा इंटरैक्टिव टीचिंग-लर्निंग मटेरियल और ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.