Ghazipur News: प्रदेशीय ताइक्वांडो में बालिकाओं ने जीते तीन स्वर्ण
गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से दो अक्टूबर से आयोजित छ दिवसीय 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में क्षेत्र के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबीपुर की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वाराणसी मंडल की अंडर-17 बालिका टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एकेडमी की तीन खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। 42 किग्रा भार वर्ग में नब्या यादव ने फाइनल में आगरा मंडल की प्राची को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 44 किग्रा में तेजश्विनी प्रजापति ने लखनऊ की प्राची मौर्या और 68 किग्रा में आयुषी सिंह ने अयोध्या की पलक तिवारी को फाइनल मुकाबले में पराजित कर स्वर्ण अपने नाम किया। वाराणसी मंडल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.