Ghazipur News: प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर ली हिस्सेदारी
गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर कृष्णा पब्लिक स्कूल में साहित्य उन्नयन संघ,की ओर से बाल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी काव्य प्रतिभा एवं मंचीय अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता प्रभारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मान -पत्र और पुरस्कार दिया गया। उन्होने कहा कि अभी तक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान बागी के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लगभग 12 हजार जरूरतमंद बच्चों में शिक्षण सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। इस दौरान आनंद प्रकाश मिश्रा, मनीषा गुप्ता, अनुप्रिया तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.