Ghazipur News: पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद आवश्यक: ओम प्रकाश राजभर
गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। 'एक पेड़ मां के नाम' पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को विकास खंड बिरनो के शेखपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, वाराणसी मंडल के आयुक्त और शासन के नामित नोडल अधिकारी एस. राजलिंगम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान परिसर में करीब 200 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि गाजीपुर जनपद में कुल 47 लाख 68 हजार 730 पौधे लगाने का लक्ष्य तय है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ जल और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद आवश्यक हैं। सभी लोगों को पौधे लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.