Ghazipur News: पोषण सामग्री वितरण में लापरवाही पर नोटिस
गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत संचालित नियमित टीकाकरण अभियान का बुधवार को बीपीएम बबीता सिंह ने विभिन्न केंद्रों पर निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की जांच कर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक आंगनबाड़ी केंद्र पर लाभार्थियों को पोषण सामग्री वितरित नहीं किए जाने की शिकायत मिली। बीपीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने चेतावनी दी कि पोषण वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं सहित सभी पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य व पोषण सुविधाएं समय से उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। टीकाकरण की प्रगति और लाभार्थियों की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.