Ghazipur News: पोखरी में मिला युवक का शव
गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: करंडा। थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के पश्चिम टोला निवासी 18 वर्षीय अभय यादव पुत्र स्वर्गीय इंदल यादव का शव बुधवार की सुबह गांव की पोखरी में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह ग्रामीणों ने पोखरी में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची करंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.