Ghazipur News: पोखरी के जलजमाव टेबल लगाकर आने-जाने को मजबूर ग्रामीण
गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के हरदासपुर कला के सोनबरसा (चौबे का पुरा) में पोखरी का पानी भरने से किनारे बसे परिवारों के मकानों में नमी और सीलन बढ़ गई है। इससे मकानों के गिरने का खतरा मंडराने लगा है। रमेश उर्फ डब्बू खरवार का मकान चारों तरफ पानी से घिर गया है और उसकी कच्ची दीवार ढहने लगी है। दरवाजे पर जलजमाव के कारण ग्रामीण टेंट की मेजों को जोड़कर वैकल्पिक पुल बनाकर आने-जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पोखरी पर अतिक्रमण और जलनिकासी मार्ग पर कब्जे के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.