गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: खानपुर। क्षेत्र के पोखरीपुर रामपुर में बाल रामलीला समिति की ओर से 25 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। 4 नवंबर को भव्य राम दरबार झांकी और भरत मिलाप के साथ रामलीला का समापन होगा। सभी कार्यक्रम रात आठ बजे से होंगे। वहीं, तीन नवंबर को दोपहर तीन बजे से विशाल विजयादशमी कार्तिक मेला आयोजित किया जाएगा।रामलीला के पहले दिन 25 अक्टूबर को मुकुट पूजा और नारद मोह का मंचन होगा। 26 अक्टूबर को राम जन्म, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध, 27 को सीता फुलवारी तथा 28 अक्टूबर को धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद प्रस्तुत किया जाएगा। 29 अक्टूबर को राम वनवास व भरत मनावन, 30 को नककटैया व सीता हरण, 31 को सुग्रीव मित्रता व बाली वध का मंचन होगा।एक यह भी पढ़ें- Fatehpur News: नवासी लीला के खजुहा की प्रख्यात 563वीं रामलीला शुर...