Ghazipur News: पॉक्सो में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर, सितम्बर 14 -- Ghazipur News: सादात। स्थानीय पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी साहिल मौर्या निवासी ग्राम रिश्ती को मखदूमपुर चट्टी से गिरफ्तार किया। कार्रवाई उपनिरीक्षक अंगद सिंह की टीम ने की। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना सादात में दर्ज मुकदमा बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था। थानाध्यक्ष तारावती देवी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.