Ghazipur News: पॉक्सो ऐक्ट में दर्ज किया केस
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: जमानियां। थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्चे के साथ यौन अपराध के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शनिवार को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि गांव का एक युवक बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ यौन अपराध किया। शिकायत के आधार पर थाना जमानियां में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के अनुसार, मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.