Ghazipur News: पॉक्सो एक्ट को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर। विधिक साक्षरता अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जनपद में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रकाश नगर स्थित माधव सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपर जिला जज संजय के लाल ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल डायल 112, 1076 सहित संबंधित सहायता केंद्रों पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्यायालय में निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। न्यायिक अधिकारियों की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कानून के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी मिल सके। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: लैंगिक अपराधों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.