Ghazipur News: पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Ghazipur News: भांवरकोल। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में वांछित युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को बलिया जनपद के कोटवा नारायणपुर तिराहे के पास से पकड़ा गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के अनुसार, उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाने का एक वांछित आरोपी कोटवा नारायणपुर तिराहे के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम तरुण बताया। पुलिस के अनुसार, वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित लाला खान गली के पास नागला पार्ट-2 का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.